Advertisement

बलिया – नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाँव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सासु माँ की चाकू मारकर की हत्या। ससुर को भी चाकू मारकर किया घायल।


कमलेश ओझा ब्यूरो चीफ बलिया
बलिया – नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाँव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सासु माँ की चाकू मारकर की हत्या। ससुर को भी चाकू मारकर किया घायल। गंभीर अवस्था में ससुर को इलाज ले लिए वाराणसी भेजा गया। परिजनो का कहना है की युवक ने लव मैरेज शादी की थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
दरअसल नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाँव की प्रीति गुप्ता ने 2022 में घर से भागकर गड़वार थाना क्षेत्र के सिहांचवर गाँव के अमित गुप्ता से शादी की थी। दोनों एक साथ रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही प्रीति अमित के साथ अपने मायके आयी तो घर वालों ने अमित को अपना लिया। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद अमित विदाई करा कर उसे ले गया लेकिन परिजनों का कहना है कि उसने प्रीति को अपने घर न ले जाकर किसी और के घर ले गया और उसे मारने पीटने लगा। जिसके बाद प्रीति के पिता उसे अपने साथ लेकर बछई पुर आ गए और पिछले दस दिन से प्रीति अपने मायके में ही रह रही थी । इसी बीच अमित रात में घर आया और सीधे अपनी पत्नी के कमरे में गया और उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। प्रीति के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी माँ सुसीला देवी कमरे के अंदर गई तो अमित ने सुसीला देवी पर भी चाकू से हमला कर दिया। जब सुसीला देवी चिल्लाई तो उनके पति अंतु गुप्ता भी अंदर गए तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इस हमले में प्रीति और सुसीला देवी की मौत हो गई है जबकि अंतु गुप्ता को इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। प्रीति की बहन कीर्ति का कहना है कि अमित रात में आया और चाकू से हमला कर दिया। दोनों ने भागकर शादी की थी। शादी के चार साल बाद पहली बार बीते मार्च महीने में घर दोनों लोग आये थे। रात में चप्पल खोलकर घर में घुसा और सीधे प्रीति के कमरे में गया और बच्चा छीनने लगा और जब प्रीति चिल्लाई तो चाकू से हमला कर दिया। उसके माँ गई तो उस पर भी हमला कर दिया फिर पापा गए तो उनपर ब्बि हमला कर दिया मैंने बचाने कि कोशिश कि तो मेरे ऊपर भी हमला किया फिर मै घर से बाहर भाग गई।
वहीं इस पुरे मामले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का कहना है कि अमित कि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई है और संभावित स्थानों पर दबीस दी जा रही है और अमित कि गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रह है।

Janta Ka Sach News