
डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट – 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण।
जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर दिनांक 26 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज परीक्षा के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज खलीलाबाद सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल 112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।


