Advertisement

हर घर तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी” कलक्टर बोले स्वच्छता, जनसुनवाई व मूलभूत सेवाओं में न हो लापरवाही


हर घर तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी”
कलक्टर बोले स्वच्छता, जनसुनवाई व मूलभूत सेवाओं में न हो लापरवाही
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 13 अप्रैल। जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आवश्यक और मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित विद्यालय भवनों के पट्टे, स्वभाव स्वछता अभियान, मुख्यमंत्री विकसित ग्राम वार्ड अभियान तथा डॉ. भीमराव अम्बेड़कर जयंती के आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
“गांव से वार्ड तक विकास की ठोस कार्ययोजना बने” :-* जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान के तहत 20 अप्रैल को ग्राम एवं वार्ड सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने तथा सुझाव पेटिकाएं स्थापित कर आमजन से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 1 से 15 मई तक स्वगणना तथा 16 मई से 14 जून तक फील्ड सर्वे किया जाएगा, जिसमें आमजन की सहभागिता आवश्यक है।
*स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान :-* उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान के तहत 30 अप्रैल तक कार्यालयों में नकारा सामग्री का निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी राजकीय कार्यालयों में आगनतुको के लिए बैठने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय कार्यालयें में आने वाले परिवादों का त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों का निरीक्षण रजिस्टर संधारित करने, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कार्मिकों एवं निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
गर्मी के दृष्टिगत पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता पीएचईडी को सभी ट्यूबवेल एवं हैंडपम्प दुरुस्त करने तथा विकास अधिकारियों को तीन दिन में समन्वय कर शत-प्रतिशत सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित परिवादों की समीक्षा :-* सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोई भी परिवाद 30 दिन से अधिक लंबित न रहे तथा उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लंबित सभी प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नवीन सत्र में ड्रॉपआउट वाले बच्चों को रोकने के लिए काउंसलिंग कैम्प लगाकर परिजनों को समझाइश करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों के पट्टे जारी करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News