Advertisement

जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर खजनी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानी के हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार के नेतृत्व में फॉर्मर रजिस्ट्री का आयोजन प्राथमिक विद्यालय हाटा बुजुर्ग,ब्लाक उरुवा पर कैम्प लगाकर किया गया।

रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा

कैम्प में किसानों ने कराया फॉर्मर रजिस्ट्री

गोला-गोरखपुर

जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर खजनी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुल्तानी के हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार के नेतृत्व में फॉर्मर रजिस्ट्री का आयोजन प्राथमिक विद्यालय हाटा बुजुर्ग,ब्लाक उरुवा पर कैम्प लगाकर किया गया।
कृषि विभाग के टीएसी विजय शंकर सिंह ने कैम्प में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कैम्प भाग लेकर सभी किसान सरकार के समस्त योजनाओं का लाभ ले सकते है।
उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि,सरकारी दर पर खाद-बीज पर सब्सिडी,गेंहू- धान की विक्री,के सी सी व कम ब्याज पर ऋण,कृषि यंत्रों पर छूट सहित अन्य लाभ किसान ले सकते हैं।इसलिए समस्त किसान फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें अन्यथा उनका किसान सम्मान निधि रूक जाएगी।
कैम्प में ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसानों ने अपना जोतबही और जमीन की रजिस्ट्री कागजात व आधार कार्ड लॉकर इस कैम्प में ग्राम पंचायत के पच्चीस किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री कराया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश,ग्राम प्रधान मानवेन्द्र प्रताप चन्द,पंचायत सहायक,लेखपाल आदर्श यादव, सुनील कुमार मौर्य,अब्दुल्ला,रामवृक्ष मौर्य,मोनू कुमार, सुनीता,अतवारी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News