Advertisement

क्षेत्र पंचायत उरुवा की बैठक ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रभावती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।


रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा

क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न

ब्लाक गोला- गोरखपुर

क्षेत्र पंचायत उरुवा की बैठक ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रभावती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी उरुवा अखलाख अहमद ने कहा कि अप्रैल माह से नए वित्तिय वर्ष 2026-2027 शुरू हो गया है इसलिए ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को आम जनता तक पहुचाने का कार्य लगन व निष्ठा से करें। साथ ही ग्राम पंचायत में अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर नए कार्यों का प्रस्ताव बना कर पटल पर रखे ताकि कार्य को तय समय में पूर्ण हो सके।
खण्ड विकास अधिकारी अखलाख अहमद ने कहा कि ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। गर्मी के मौसम में मच्छरों के प्रकोप बहुत होता है इसलिए हर सप्ताह छिड़काव अवश्य करें।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जुगुनू दुबे,ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार,सदानन्द,रवि पांडेय,मनीष कुमार यादव,अरविन्द कुमार,सोनू गोस्वामी,जनार्दन यादव,इंद्रजीत यादव,आनन्द ओझा,रामसहाय,सर्वेश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News