Advertisement

अभिभावक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराए रोहित पाण्डेय


रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा

अभिभावक बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में अवश्य कराए रोहित पाण्डेय

गोला-गोरखपुर

बांसगांव ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रोपनारी,प्राथमिक विद्यालय रोपनारी,प्राथमिक विद्यालय कैंथवालिया व कंपोजिट विद्यालय बैदौली बाबू के बच्चों द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई।
खंड शिक्षा अधिकारी बांसगांव रोहित पांडेय द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय ने कहा कि पढ़ा लिखा समाज ही देश को उन्नति के रास्ते पर ले जा सकता है इसलिए अभिभावकों को चाहिए कि अपने पाल्यो को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे।उन्होंने कहा कि हमारे परिषदीय विद्यालय किसी भी प्राइवेट स्कूलों से कम नही है।परिषदीय विद्यालयों में सबसे योग्य अध्यापक है जो बच्चों को खेल खेल में अच्छी से अच्छी शिक्षा दे सकते है।साथ ही प्रदेश सरकार बच्चों को निःशुल्क किताबें,ड्रेस,जूता,मोजा,स्वेटर,कॉपी कलम सहित अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करा रही है इसलिए बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी स्कूलों में करावें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षक नेता अमरेन्द्र शाही ने कहा कि हम शिक्षकों का कर्तव्य बनता है कि बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए लागू किये गए सभी योजनाओं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे ताकि बच्चे आगे चल कर विभाग सहित अपने परिवार का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बैदौली बाबू विकास सिंह,हृदयेश मिश्र जी,रणविजय,जीतेन्द्र,मिथलेश सिंह,चंद्रेश कुमार,बंदना सिंह, शिव प्रताप,पवन सिंह,चंद्रशेखर साव,पूनम सिंह,सर्वेश सिंह,ऋतु,जयकार पाण्डेय, मोहिनी सिंह,संजय गिरी,ओमेन्द्र यादव सहित दर्जनों शिक्षकगण एवं सैकड़ो बच्चें उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News