
सिद्धार्थनगर तेतरी बाजार: जनपद मुख्यालय स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर बालिका इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहेब के आदर्शों और भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई, तत्पश्चात जयंती प्रमुख श्री कृष्णनाथ पांडे द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय कराया गया कार्यक्रम के मुख्य प्रसंग में प्रमुख वक्ता श्री बृज किशोर मणि त्रिपाठी द्वारा बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वरिष्ठ आचार्य श्री बालकिशन जी द्वारा बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा श्रमिकों तथा अनुसूचित जातियों व जनजातियों के प्रति किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या श्रीमती सीता त्रिपाठी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती उमा सिंह ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे और हमें उनके समानता के संदेश को अपने जीवन में उतारना चाहिए।


