
घमंड करने वाले अफसर पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की दयनीय स्थिति देख लें। सास के अंतिम संस्कार में भी भाग नहीं ले सके।
= = =
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जो अधिकारी पद पर रहते हुए घमंड करते हैं उन्हें राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे सुबोध अग्रवाल की दयनीय स्थिति को देख लेना चाहिए। पूर्व आईएएस अग्रवाल 13 अप्रैल तक एसीबी के रिमांड पर है। उनसे प्रदेश में हुए जल जीवन मिशन (जेजेएम) के भ्रष्टाचार के संबंध में पूछताछ हो रही है। रिमांड अवधि के दौरान ही 11 अप्रैल को अग्रवाल की सास का निधन हो गया। सास के अंतिम संस्कार में शिमला जाने के लिए अग्रवाल ने अदालत में अंतरिम जमानत का प्रार्थना पत्र पेश किया, लेकिन अदालत ने यह प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। यानी सुबोध अग्रवाल अपनी सास के अंतिम संस्कार में भी भाग नहीं ले सके। ये वो ही सुबोध अग्रवाल है जो आईएएस के पद पर रहते हुए किसी भी व्यक्ति से सीधे मुंह बात नहीं करते थे। घमंड इतना था कि बड़े अधिकारियों की भी परवाह नहीं करते थे। परिवार में सुबोध अग्रवाल अकेले आईएएस नहीं थे। परिवार में एक दर्जन से ज्यादा सदस्य आईएएस, आईपीएस, आईआरएस हैं, लेकिन आज अग्रवाल की इतनी दयनीय स्थिति है कि वे अपनी सास के अंतिम संस्कार में भाग नहीं ले सके है7 जो अधिकारी सरकारी पद पर रहते हुए घमंड दिखाते हैं उन्हें सुबोध अग्रवाल की दयनीय स्थिति देख लेनी चाहिए।


