Advertisement

बलिया-जिले के कई स्थानों पर मनाया गया अमर शहीद मंगल पांडेय का शहादत दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***************************
*बलिया-जिले के कई स्थानों पर मनाया गया अमर शहीद मंगल पांडेय का शहादत दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*
*बलिया*-दिनांक-8-अप्रैल-2026- दिन बुधवार को जनपद के कई स्थानों पर मनाया गया अमर शहीद मंगल पांडेय का शहादत दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया नगवां स्थित इंटर कॉलेज मंगल पांडेय स्मारक पर उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन मंत्री नगर विधायक दयाशंकर सिंह जी का नेतृत्व में शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भाजपा दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी वह बाल गायक आर्यन बाबू ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोहा और कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही और शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि दिये जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा उत्तर प्रदेश महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता उपस्थित रहे और नगर के कदम चौराहा स्थित मंगल पांडे स्मारक समिति के अध्यक्ष सपा नेता शशिकांत चतुर्वेदी का नेतृत्व में सर्वदली श्रद्धांजलि सभा सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि गोरखपुर से चलकर बलिया आए विधायक-विनय शंकर तिवारी कदम चौराहा स्थित मंगल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए इसी क्रम में सहतवार कस्बे में सपा नेता नीरज सिंह(गुड्डू) के नेतृत्व में श्रद्धांजलि व आम सभा का आयोजन जिसमें क्षेत्र की जनता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें

Janta Ka Sach News