
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-शांति देवी*
*जिला-संवाददाता*
*************************
*बलिया-मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु सघन जनजागरूकता अभियान*
*बलिया*-माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता वाली योजना दिनांक-10-अप्रैल- 2026-दिन शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के क्रम में जनपद बलिया में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा व्यापक एवं सघन जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया
इस अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही एंटी रोमियो टीमों द्वारा निरंतर भ्रमण कर महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास भी स्थापित किया गया अभियान के अंतर्गत प्रमुख गतिविधियां- अभियान के दौरान थाना स्थानीय पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
एंटी रोमियो टीम द्वारा मार्गों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति सचेत किया गया। महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक कर हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्राथमिक विद्यालय/स्कूल/कॉलेज के आस-पास एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं सतर्कता के संबंध में जागरूक किया गया।
छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए सुरक्षा एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाएं
1090 – महिला हेल्पलाइन
181-महिला सहायता हेल्प लाइन-1098-चाइल्ड हेल्पलाइन
112-आपातकालीन सेवा
जनपद पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से अपील की जाती है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्प लाइन नंबरों का उपयोग करें एवं पुलिस का सहयोग करें।
*सशक्त नारी-सुरक्षित समाज”*


