Advertisement

पछुआ हवा के आग के ताण्डव में 35 किसानों की फसल हुई जलकर राख


पछुआ हवा के आग के ताण्डव में 35 किसानों की फसल हुई जलकर राख

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।

शोहरतगढ़़ तहसील व थाना अन्तर्गत धनौरा गांव में काशी प्रसाद के सिवान में आग लग गयी, जिसके कारण पछुआ हवा के ताण्डव से शुक्रवार को 35 किसानों की लगभग 40 बीघा खड़ी फसल (गेहूं) जलकर राख हो गयी। आग के ताण्डव को किसानों ने कड़ी मशक्कत से काबू पाया। वहीं किसानों ने आग के ताण्डव की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने आग के ताण्डव को किसी तरह बुझाया। किसानों के सिवान में लगी आग से पीड़ित राम सज्जन चौधरी, चन्द्रशेखर, उमाशंकर, रामकेश, जगजीवन, सजीवन, जोखू प्रसाद, सुभाष सहित लगभग 35 किसान प्रभावित हो गये। उक्त सिवान में लगी आग की सूचना पर हल्का लेखपाल शिवकुमार यादव पहुंचकर जले हुए फसल का मौका पर मुआयना किया और किसानों को ऑनलाइन जन सेवा केन्द्र के माध्यम से फसल का आकलन कर राहत दिलाने का भरोसा दिया।

Janta Ka Sach News