
बृजबासी गौरक्ष्क भारत सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास ने 30 अप्रैल तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को केंद्र सरकार को दी चेतावनी ।
अन्यथा पूरे भारत वर्ष में होगा आंदोलन ।
बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना संगठन पिछले पांच वर्षों से निस्वार्थ भाव से तन मन धन से गौ माता के सम्मान में लगातार कार्य कर रहा है।
और पूरे भारत वर्ष में गौ रक्षक भारत सेना संगठन का विस्तार काफी बड़ गया है हर राज्य में हर जिले में तथा तहसील स्तर पर भी बड़ी संख्या में गौ रक्षक बृजवासी सेना संगठन उपस्थित है ।
सभी कार्य कर्ताओं का एक ही मकसद है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।
जब जम्मू कश्मीर से धारा 378 हट सकती हैं तो गौ माता राष्ट्र माता क्यों नहीं हो सकती हैं।
इस विषय को लेकर अब बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना संगठन सक्रिय हो गया कि गौ माता को अब राष्ट्र माता घोषित करने का समय आ गया है।इस लिए गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने अब यह संकल्प लिया है कि अब गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करके ही दम लेंगे।
राष्टिये अध्यक्ष धर्म दास ने केंद्र ब राज्यों सरकारों को चेतवानी दी है कि जब जम्मू कश्मीर से धारा 378 हटाई गई है तो गौ हत्यारों को फांसी क्यों नहीं और गौ माता राष्ट्र माता क्यों नहीं।
अगर केंद्र सरकार ने 30 अप्रैल 2026 तक गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नही किया तो पूरे भारत वर्ष में बृजवासी गौ रक्षक भारत सेना संगठन हर जिले तहसील स्तर पर बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करके ही दम लेंगे।
जिला संवाद दाता बरेली।
हरीश कुमार गौतम।


