Advertisement

मैं तो महिलाओं की साड़ी के कलर के बारे में समझता नहीं हूं-भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री।


मैं तो महिलाओं की साड़ी के कलर के बारे में समझता नहीं हूं-भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री।

राजस्थान की सवा लाख आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं की साड़ी के लिए केसरिया रंग सही रहेगा- दीया कुमार उपमुख्यमंत्री।
===========
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
30 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सरकारी आवास पर प्रदेश भर की महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का एक समारोह हुआ। इस समारोह में उस समय रोचक हालात उत्पन्न हुए, जब महिलाओं की साड़ी के कलर का मुद्दा आया। मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं तो महिलाओं की साड़ी के कलर के बारे में कुछ भी नहीं समझता। इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की साड़ी का कलर कैसा हो इसकी जिम्मेदार मैं उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी को दे रहा हंू। सीएम शर्मा ने मंच पर मौजूद दीया कुमारी को खड़े होने को कहा और अपनी राय से महिला कार्यकर्ताओं को अवगत कराने को कहा। इस पर दीया कुमारी ने कहा कि केसरिया रंग हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान का रंग है, इसलिए महिला कार्यकर्ताओं की साड़ी का रंग केसरिया होना चाहिए। इस पर सीएम शर्मा ने जब समारोह में मौजूद महिला कार्यकर्ताओं से राय जानी तो कुछ महिलाओं ने रानी रंग की साड़ी की बात कही। इस पर सीएम शर्मा ने दीया कुमारी से जानना चाहा कि रानी कलर कैसा होता है। मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप दीया कुमारी ने रानी कलर के बारे में बताया। सीएम ने अंतिम निर्णय दीया कुमारी पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारी उपमुख्यमंत्री को जो कलर पसंद होगा, वहीं आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के लिए निर्धारित होगा। मालूम हो कि महिला कार्यकर्ताओं को वर्ष में दो बार एक-एक हजार रुपए साड़ी के दिए जाते हैं। समारोह में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार भी मौजूद रहीं। समारोह में सीएम शर्मा ने आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाया। मुख्यमंत्री के पीछे सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता बैठी हुई थी।

Janta Ka Sach News