Advertisement

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य के साथ मिला आध्यात्मिक ज्ञान जनता का सच स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल गंगापुर सिटी में कुशालगढ़ क्लब और सीपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान से हायर सेकेंडरी के पास कुशालगढ़ पार्क में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सीपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता एवं ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। कुशालगढ़ क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और वेद प्रकाश पोरवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब के चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर के साथ-साथ राजविद्या केंद्र की टीम द्वारा शांति शिक्षा के तहत कैनोपी प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इस दौरान शांति वक्ता प्रेम रावत के संदेशों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया गया। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वय देखने को मिला, जिसे लोगों ने सराहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, गजानंद प्रजापत,रोहित गुप्ता, रोहित शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, विवेक खंडेलवाल, बसंत गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल,विनोद गौतम, पुरुषोत्तम प्रजापत एडवोकेट दामोदर दास, दिलीप सिंह सहित सीपी हॉस्पिटल टीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य के साथ मिला आध्यात्मिक ज्ञान
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी में कुशालगढ़ क्लब और सीपी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान से हायर सेकेंडरी के पास कुशालगढ़ पार्क में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
सीपी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. क्षितिज गुप्ता एवं ब्लड बैंक इंचार्ज सचिन शर्मा के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच के साथ उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
कुशालगढ़ क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल और वेद प्रकाश पोरवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिविर में सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। क्लब के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
क्लब के चेयरमैन लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि चिकित्सा शिविर के साथ-साथ राजविद्या केंद्र की टीम द्वारा शांति शिक्षा के तहत कैनोपी प्रोग्राम भी आयोजित किया गया। इस दौरान शांति वक्ता प्रेम रावत के संदेशों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वय देखने को मिला, जिसे लोगों ने सराहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कुशालगढ़ क्लब के चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल, गजानंद प्रजापत,रोहित गुप्ता, रोहित शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, विवेक खंडेलवाल, बसंत गुप्ता, वेद प्रकाश मंगल,विनोद गौतम, पुरुषोत्तम प्रजापत एडवोकेट दामोदर दास, दिलीप सिंह सहित सीपी हॉस्पिटल टीम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News