
मानदेय न मिलने से रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर, सीएम को भेजा ज्ञापन
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।
विकास खण्ड शोहरतगढ़ में कार्यरत रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय न मिलने से भुखमरी की कगार पर हैं, जिसको लेकर बुधवार को विकास खण्ड कार्यालय शोहरतगढ़़ में तैनात विकास खण्ड अधिकारी चन्द्रभूषण त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी नाम से रोजगार सेवकों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि वे सभी रोजगार सेवक गण विकास खण्ड शोहरतगढ़ में मनरेगा (VB GRAM G) योजना अन्तर्गत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं। शासनादेश के क्रम में सभी रोजगार सेवकों को प्रतिमाह 7788 + 2212 रूपया ईपीएफ के रूप में मिलता है, किन्तु विगत 06 माह से उन लोगों का मानदेय लम्बित है। जिसकी सूचना रोजगार सेवकों ने 23/03/2026 को ब्लाक मुख्यालाय को अवगत कराया गया था। उक्त सूचना के क्रम में विकास खण्ड शोहरतगढ़ के समस्त रोजगार सेवकों को मानदेय न मिलने के कारण सभी रोजगार सेवकों के परिवार का पालन-पोषण करना दुर्लभ हो गया है और वे सभी लोगों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जी निवेदन करते हुए कहा कि जब तक हम सभी रोजगार सेवकों के मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक हम लोग कलमबन्द हड़ताल एवं कार्य का बहिष्कार करते हुए ब्लाक मुख्यालय आने पर भी असमर्थ हैं। हम सभी पर किसी भी प्रकार के कार्य करने का दबाव न बनाया जायें। ज्ञापन देने के दौरान ब्लाक अध्यक्ष रोजगार सेवक विजय दूबे सहित समस्त रोजगार सेवक मौजूद रहें।


