Advertisement

वर्षों से चली आ रही एक कलंकित परंपरा “मूर्ख दिवस” को “जीवन दिवस” नाम देकर विद्यालयों ने बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया*


*वर्षों से चली आ रही एक कलंकित परंपरा “मूर्ख दिवस” को “जीवन दिवस” नाम देकर विद्यालयों ने बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया*
प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को एक अभिशाप के रूप में आज तक मूर्ख दिवस के मनाना राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ ने सामूहिक रूप बहिष्कार कर दिया है। उसके स्थान पर सामूहिक रूप से एक बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया । विद्यालयों के प्रबंधकों ने उस कलंकित दिवस का नाम बदल कर “जीवन दिवस” नाम दिया है। उक्त अवसर पर आज *रेशमा इंटरनेशनल एकेडमी*गोपालपुर, बन्दोह, कैंपियरगंज गोरखपुर के प्रबंधक अधिवक्ता ओम प्रकाश यादव ने विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया ।
जिसमें बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निर्देशक अनूप कुमार, भीम प्रसाद, मोहित सर, राजीव सर, वशिष्ठ सर, जयप्रकाश यादव, मोनी गुप्ता, प्रीति, अश्वनी सर, सुनील सर, अरुण राय सर, अमरनाथ सर आदि अध्यापक गण भी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News