
एएस पी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
जनता का सच
गंगापुर सिटी अग्रवाल खण्डेवाल धर्मशाला ट्रस्ट विकास समिति के पदाधिकारियो ने सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है । जिसमे ट्रस्ट पुजारी के बेटेको पूजा कर्म से रुकवाने व उसके खिलाफ करवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि समझोते के अनुसार पूजा कार्य केवल पुजारी करेगा / उसके बेटे किसी रूप मे पूजा कार्य नही करेंगे । एक छोटे बेटे को पुजारी को दवाई आदि के लिए स्वीकृत किया था लेकिन यह बेटा दवाईयो के नाम पर पूजा कार्य कर रहा है। ऐसे मे मामले मे उचित कार्रवाई की जाए ज्ञापन मे अध्यक्ष रविन्द्र खण्डेवाल व बुज बिहारी गुप्ता आदि शामिल रहे।


