
*मा. मुख्यमंत्री का हुआ जनपद आगमन, वैवाहिक समारोह में हुए सम्मिलित।महराजगंज, 29 नवंबर 2025, आज मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ जी विकासखंड घुघली स्थित ग्राम जोगिया में भाजपा कार्यकर्ता श्री वीरेंद्र सिंह के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जनपद आगमन पर मा. मुख्यमंत्री जी ने सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोगिया में नवनिर्मित भगवान गोरखनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया। उन्होंने विद्यालय प्रांगण में आम के पौध का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दि जनपद आगमन के अवसर पर हेलीपैड पर मा. मुख्यमंत्री जी का स्वागत मा. विधायक पनियारा श्री ज्ञानेंद्र सिंह, मा. विधायक सदर श्री जय मंगल कन्नौजिया, मा. विधायक सिसवा श्री प्रेमसागर पटेल, मा. विधायक नौतनवा श्री ऋषि त्रिपाठी मा. त्रिपाठी, डीआईजी गोरखपुर रेंज श्री एस.एस. चन्नपा, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री संजय पाण्डेय ने पुष्प भेंटकर स्वागत किया।


