
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता ka सच
नाथनगर ब्लॉक में पुलिस का जागरूकता अभियान, कई वाहनों का चालान
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मोहली थाना प्रभारी के नेतृत्व में नाथनगर पुलिस बूथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना कागजात के चल रहे कई वाहनों का चालान किया गया। साथ ही कई लोगों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि हेलमेट पहनने से सड़क दुर्घटना के समय सिर की गंभीर चोटों से बचाव होता है और जान की सुरक्षा होती है। वहीं बिना हेलमेट चलने से होने वाले जोखिम और कानूनी दंड के बारे में भी जागरूक किया गया।
अभियान में मोहली थाना प्रभारी, पुलिस बूथ नाथनगर के समस्त कर्मचारी एवं अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या कम हो और आमजन सुरक्षित रह सकें


