
*जनता का सच-समाचार,पत्र*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल* *(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***************************
*बलिया-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती में किया गया कन्या जन्मोत्सव एवं”बेटी-बचाओ,बेटी -पढ़ाओ”कार्यक्रम का आयोजन*
*बलिया*-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)रेवती में दिनांक-27- नवम्बर- 2025-दिन गुरुवार को आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग,उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति फेज-5.0- के अंतर्गत एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर-प्रदेश द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0-के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत डॉ०अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यान जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश के क्रम में -CHC-रेवती में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना,उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना तथा“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” संदेश को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाना रहा कार्यक्रम में डॉ०प्रवीण अधीक्षक जन्मी नवजात कन्याओं का पारंपरिक तरीके से बेबी किट,सोन पापड़ी और सामन पत्र वितरण कर स्वागत किया गया माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल तथा बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की गई इस कार्यक्रम में अंजली सिंह जिला मिशन समन्वयक और निकिता सिंह जेंडर स्पेशलिस्ट (Hew) द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया और पात्र लाभार्थियों को आवेदन में सहयोग किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित कुमकुम सिंह सुपरवाइजर(CHL)आशा बहु, ग्रामीण महिलाएं इसलिए प्रत्येक बेटी के जन्म को सम्मान, उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाना चाहिए कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों, जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने का संकल्प लिया


