
*बलिया-मनाया गया लोक जन शक्ति पार्टी का -25-वाँ स्थापना दिवस जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष-डॉ०अखिलेश राय ने किया*
बलिया-लोजपा के जिला अध्यक्ष डॉ०अखिलेश राय जी की अध्यक्षता में दिनांक-28-नवंबर-2025-दिन शुक्रवार को पार्टी का-25-वाँ स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें -2027-में यू०पी०में चुनाव लड़ने की बात बताई जिसमे महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रानी तिवारी ने कहा पार्टी को आगे बढाने वाले कार्यकर्ताओं का पदाधिकारि गण कृपया पांव खिचना बन्द करे अन्यथा पार्टी का जिले में कोई नाम लेने वाला नहीं है। वे यहांं अम्बेडकर संस्थान के सभागार मे आयोजित लोजपा के पच्चीसवें स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुए रानी तिवारी ने व्यक्त किये।समारोह में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश पाण्डेय बब्लू ने महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष का समर्थन करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए । डा.अखिलेश राय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें आशा है कि लोजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष के कार्य काल मे किसी भी कार्यकर्ता की अब उपेक्षा नही एक एक कार्यकर्ता का समय समय पर उचित सम्मान भी किया जायेगा। स्थापना समारोह मे इस अवसर पर लोजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रान्तीय महामंत्री रहे डा.लक्ष्मण प्रसाद,किसान प्रकोष्ठ के प्रान्तीय अध्यक्ष झुलन अंसारी,राजू पासबान,जनार्दन तिवारी,361- विधान सभा अध्यक्ष राम सागर यादव,एसके राय,भैया रंजय सिंह,मदन वर्मा,मनन प्रसाद,सीया राम प्रसाद,रानी तिवारी,जय हिन्द शर्मा,मुन्ना पासबान, आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। संचालन गोरख पासबान,आभार प्रीतम पासबान ने व्यक्त किया


