
*जनपद स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं की प्रतिभा का जलवा इनोवेशन से लोकनृत्य तक प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर*
महराजगंज। युवा कल्याण विभाग महराजगंज द्वारा शनिवार को महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम, चौक में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विभ्राट चंद कौशिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इनोवेशन ट्रैक/साइंस मेला में आराधना चौधरी प्रथम और अंबिकेश गुप्ता की टीम द्वितीय रही। कविता लेखन में नितेश सिंह प्रथम एवं उजाला द्वितीय रहीं।
लोकगीत में सत्य प्रकाश एवं टीम प्रथम तथा कविता एवं टीम द्वितीय,
लोकनृत्य में निधि एवं टीम प्रथम और सीमा एवं टीम द्वितीय,
पेंटिंग में आदित्य गौर प्रथम एवं श्वेता शर्मा द्वितीय रहीं।
भाषण में भी नितेश सिंह प्रथम रहे।
कहानी लेखन में श्रेया पटेल प्रथम एवं विजयलक्ष्मी द्वितीय रहीं।
कार्यक्रम में डॉ. दिवाकर सिंह, डॉ. हरेंद्र यादव, मेजर रामपाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समापन विजेताओं को सम्मानित कर किया गया।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


