
*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महराजगंज आगमन
जोगिया में विवाह कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, मंदिर में किए पूजन-अर्चन एवं वृक्षारोपण*
महराजगंज, 29 नवम्बर 2025।
उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विकासखंड घुघली के ग्राम जोगिया पहुंचे, जहाँ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह की पौत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर–वधू को आशीर्वाद प्रदान किया।
जनपद आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वप्रथम गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोगिया में नवनिर्मित भगवान गोरखनाथ मंदिर में पूजन–अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री के हेलीपैड आगमन पर उनका स्वागत मा. विधायक पनियारा ज्ञानेंद्र सिंह, मा. विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, मा. विधायक सिसवा प्रेमसागर पटेल, मा. विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, डीआईजी गोरखपुर रेंज एस.एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना तथा जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुष्प भेंटकर किया गया।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


