Advertisement

युवा कल्याण विभाग,खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा महाराजगंज महोत्सव 2025 में सरदार@150 एवं मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 नवंबर 2025 को आयोजन कराया गया। एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर


युवा कल्याण विभाग,खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा महाराजगंज महोत्सव 2025 में सरदार@150 एवं मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 1 नवंबर 2025 को आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कमांडेंट होमगार्ड, जिला युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुरुष वर्ग में *प्रथम* रहे – आजाद कुमार (53 kg), आर्यन यादव (57 kg), अमित यादव(65kg), फ़ैज़ल अली बंजारा (74 kg), नितेश यादव (86kg) एवं निखिल यादव (97 kg)। महिला वर्ग में *प्रथम* रही खुशी गुप्ता (38 किलोग्राम), आकृति अंबेडकर (43 kg), आंचल गुप्ता (49 kilogram), कविता यादव (56 किलोग्राम)। प्रतियोगिता में श्री अजीत राय, श्री श्याम करण यादव एवं कुश्ती कोच श्री धर्मेंद्र यादव उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और पुरस्कार वितरण दिनांक 2 नवंबर 2025 को महराजगंज महोत्सव के मुख्य मंच से किया जाएगा।

Janta Ka Sach News