Advertisement

सदर तहसील में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, समस्या के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। एम एम खान उर्फ फिरोज मंडल ब्यूरो गोरखपुर


*सदर तहसील में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, समस्या के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।* *
महराजगंज, 01 नवम्बर 2025, जिलाधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष कुल 24 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 06 प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया जिलाधिकारी महोदय ने डीएसओ को निर्देशित किया कि अन्तोदय कार्डों का सत्यापन कर पात्रों को चिन्हित कर योजनाओं का लाभ दिलवाएं। इसी प्रकार जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया की तहसील दिवस में आए मामलों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित कराते हुए फीडबैक भी दें। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीणा, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, उपजिलाधिकारी सदर श्री जितेंद्र, डीडीओ श्री बी.एन. कन्नौजिया , तहसीलदार श्री पंकज शाही सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News