जनपद बहराइच नानपारा से बड़ी खबर
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन
स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर जनता का सच समाचार पत्र
नानपारा, बहराइच —
आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना कोतवाली नानपारा में “रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। उनके साथ थाना स्टाफ, पुलिस कर्मी, होमगार्ड ने भी एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए दौड़ में भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य देश की अखंडता, एकता एवं भाईचारे के प्रति जनमानस को जागरूक करना रहा। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि “सरदार पटेल जी ने देश की एकता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए।” “रन फॉर यूनिटी” के दौरान पुलिस कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा लगाते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ दौड़ लगाई।


