
*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण*
महराजगंज। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी बैरकों एवं बंदियों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि कारागार में नियमित रूप से चेकिंग की जाती है तथा सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाता है। निरीक्षण के समय जेल की व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहें तथा शातिर प्रवृत्ति के बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें। साथ ही समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी उच्च अधिकारियों को प्रदान करने के भी निर्देश दिए।
*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


