Advertisement

परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*

सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बस्ती। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय तथा शिक्षा संकाय प्रभारी श्रीराम नगीना सिंह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

इसके उपरांत बी.एड. विभाग की छात्राध्यापिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में एनसीसी प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने अपने कैडेट्स के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने बिखरी रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता की नींव रखी। वे भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री होने के साथ-साथ लौह पुरुष के रूप में आधुनिक भारत के निर्माता भी थे।

बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर देशभर के स्कूलों, कॉलेजों एवं संस्थानों में रन फॉर यूनिटी, निबंध प्रतियोगिता और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष की थीम रही — “एक भारत, श्रेष्ठ भारत।”

कार्यक्रम का संचालन बी.एड. प्रवक्ता डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता एवं कर्मचारीगणों में डॉ. श्री दयाल वर्मा, सत्य प्रकाश मौर्य, डॉ. भास्कर श्रीवास्तव, कमलेश प्रजापति, अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे तथा सभी ने एकता की शपथ ली।

अंत में एनसीसी कैडेट्स एवं बी.एड. विभाग के छात्र-अध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई, जो परशुरामपुर, कटलाहवा, माधवपुर तथा मथुरानगर होते हुए संपन्न हुई। रैली के माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

*महाराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News