Advertisement

गोपा ष्टमी पावन उत्सव गौ सेवको के द्वारा मनाया गया


गोपा ष्टमी पावन उत्सव गौ सेवको के द्वारा मनाया गया
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी मेंगोपाष्टमी के पावन उत्सव पर गौ सेवकों के द्वारा गौ माता का गौशाला में पूजन किया गया और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में निकाली जाने वाली विशाल पद यात्रा का पोस्टर विमोचन के बाद गोपाल गौशाला गापुर सिटी मैं गोपाष्टमी के दिन सभी गौ सेवकों से यात्रा में सम्मिलित होने का किया आवाहन

धर्मयात्रा मैं सभी गोसेवकों को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का किया आह्वान

संपूर्ण राष्ट्र में गौ सेवकों द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग निरंतर की जा रही है इसी क्रम में गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर आगामी 7 नवंबर से 16 नवंबर तक दस दिवसीय विशाल गोपद यात्रा के पोस्टर का विमोचन के बाद गोपाल गौशाला गंगापुर सिटी में सभी गौ भक्तों कोगोपद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए नगर एवं क्षेत्र की सभी गौशालाओं में संपर्क करके सभी भक्त प्रेमियों को 7 नवंबर को दिल्ली छतरपुर मंदिर पहुंचकर गोपद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर के लिए पदयात्रा का शुभारंभ छतरपुर दिल्ली स्थित हनुमान मंदिर से बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री जी के नेतृत्व में सभी देश के गौ सेवकों एवं राष्ट्रभक्तों के साथ शुभारंभ किया जाएगा उक्त संदर्भ में गौ सेवक गौ सेवा समिति जिलाध्यक्ष एवं धर्म ध्वजा यात्रा प्रभारी गौसेवक गोविंद नारायण शर्मा विजय गोयल राधा वल्लभ जी के द्वारा विधि विधान से गौ माता का पूजन एवं माल्यार्पण किया गया गौ माता की विधि विधान से पूजा करके आरती करके सभी गौ माता को चारा एवं गुड़ खिलाया गया गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सभी सनातनी प्रेमियों को गौ माता की पूजा अर्चना करके उसके सुरक्षा एवं संवर्धन के लिए कार्यरत रहना चाहिए गौ सेवक मनमोहन जी विजय सिंह जी भगवान सिंधी मोहित वैष्णव प्रियंका शर्मा किरण वैष्णव किशन वैष्णव प्रियंका शर्मा किरण शर्मा गौ सेवक अंकित गुप्ता कृष्ण मोहन गुप्ता राजाराम गुर्जर गौ भक्त राजकुमार गुप्ता प्रकाश मीणा गौ सेवक रिंकू गोयल मोहन सिंह आदि गोपद यात्रा में सम्मिलित होने के लिए प्रतिबद्ध होने को कहा गोपाष्टमी के अवसर पर शामिल रहे गौशाला सदस्यों कहा कि निश्चित रूप से सनातन धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाली,मानव जाति को पंचगव्य प्रदान करने वाली गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए उक्त धर्म ध्वजा यात्रा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दस दिवसीय विशाल गोपद यात्रा में अधिक से अधिक गौ सेवक शामिल होकर राष्ट्र की केंद्र सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को प्रबलता से उठाने में अपना सहयोग करना चाहिए उक्त अवसर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के प्रभारी गौ सेवक गोविंद नारायण ने बताया कि उक्त विशाल गोपद यात्रा का विश्राम स्थल निर्धारित किए गए हैं जहां से अनेक गौ सेवक विशाल गोपद यात्रा में शामिल होंगे साथ ही राष्ट्र के अनेक गौ सेवक राष्ट्रीय संत उक्त यात्रा में अधिक संख्या में शामिल होंगे उन्होंने गंगापुर शहर सहित आसपास के समस्त गौ सेवकों से उक्त विशाल गोपद यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए यात्रा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा . गौ सेवा समिति जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा गंगापुर सिटी

Janta Ka Sach News