Advertisement

आज फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बहदुरी टोलाभौरा जोत में ईद-ए-मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर भव्य जलसे का आयोजन किया गया।


आज फरेन्दा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बहदुरी टोलाभौरा जोत में ईद-ए-मिलादुन्नबी के शुभ अवसर पर भव्य जलसे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक माननीय श्री वीरेन्द्र चौधरी जी ने भी सम्मिलित होकर लोगों को ईद-मिलादुन्नबी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, अमन और एकता का संदेश देता है।
कार्यक्रम के दौरान मंच को खूबसूरती से सजाया गया था, और चारों ओर हरियाली और रोशनी का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा।

मोहम्मद जावेद उर्फ टुन्ने संवादाता फरेंदा महराजगंज

Janta Ka Sach News