
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
–
छठ घाट की सफाई में जुटे भावी प्रधान प्रत्याशी देवेश कुमार पांडे
नाथनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा के राजस्व गांव धोबखरा में आगामी छठ व्रत की तैयारी को लेकर घाट पर साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है।
ग्राम सभा के भावी प्रधान प्रत्याशी देवेश कुमार पांडे के नेतृत्व में घाट की सफाई एवं जलकुंभी हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
देवेश पांडे ने बताया कि छठ व्रत एक आस्था और लोक संस्कृति का पर्व है, इसलिए घाट की स्वच्छता और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
उनके साथ गांव के युवाओं और सहयोगियों ने मिलकर पूरे घाट परिसर की साफ-सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई।
ग्रामीणों ने भी देवेश पांडे के इस जनहित कार्य की सराहना की और कहा कि इस बार छठ घाट पहले से कहीं अधिक स्वच्छ और सुंदर दिख रहा है।


