Advertisement

नाथनगर ब्लॉक से बड़ी खबर — धोबखरा घाट पर छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न


रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। 📰 नाथनगर ब्लॉक से बड़ी खबर — धोबखरा घाट पर छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

नाथनगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा धोबखरा में छठ पूजा का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और छठ माता के भक्तों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। घाट पर छठ मइया के गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा वातावरण गूंज उठा।

भविष्य के प्रधान पद के प्रत्याशी देवेश पांडे और उनके सहयोगियों द्वारा घाट पर पानी की समुचित व्यवस्था, लाइट की सजावट तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं ने देवेश पांडे और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

छठ माता की कृपा से पूरे गांव में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे — इसी कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Janta Ka Sach News