
रिपोर्टर रामबिलास वरुण शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त इकाई मेरा युवा भारत के तत्वाधान मे एवं जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के निर्देशानुसार दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड नौगढ़ के ग्राम पंचायत बरगदवा के कंपोजिट जूनियर हाइस्कूल के ग्राउंड में किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि सुहेल अहमद जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए है। यह हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों को मजबूत करने, तनाव कम करने, आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन सिखाने और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने में मदद करता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विराट सेवा संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव और जानकी युवा क्लब के अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव उपस्थित रहे। वालीवाल में आशीष की टीम विजेता व लक्ष्मण की टीम उपविजेता रही इसी प्रकार खो-खो मे मुस्कान की टीम विजेता व कामिनी की टीम उपविजेता रही और बैडमिंटन मे दिव्या प्रथम, सुनंदा द्वितीय व दिव्या चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान द्वितीय स्थान सुलोचना और तृतीय स्थान कामिनी ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान वाजिद अली द्वितीय स्थान गौरव विश्वकर्मा और शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रथम स्थान सगुण द्वितीय स्थान पर सगुण और वाजिद अली ने तृतीय स्थान हासिल किया।बतौर रेफरी समित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सनूप कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान असलम,अजय,प्रिंस,प्रीतम,अमरदीप,आशीष यादव,राजदीप,सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।


