Advertisement

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फ़र्रुखाबाद में ऑटो चालक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार*


*पत्रकार विकास राठौर नवाबगंज*

*पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फ़र्रुखाबाद में ऑटो चालक की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार*

फ़र्रुखाबाद जनपद के नवावगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। करनपुर जसमई मार्ग पर हुई इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जिनके पैरों में गोली लगी है।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल बदमाशों की पहचान मैनपुरी के भोगोंव निवासी महाराज सिंह और एटा के अलीगंज निवासी भारत के रूप में हुई है। महाराज सिंह के बाएँ पैर में जबकि भारत सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है।

मुठभेड़ और गिरफ्तारी

पुलिस को 29 सितंबर को न्यामतपुर निवासी ऑटो चालक पुष्पेंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में इन आरोपियों की तलाश थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 23 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर पुष्पेंद्र की हत्या की थी। वे बचे हुए पैसे लेने आए थे, तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हें गोली लगी और पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस मामले में न्यामतपुर खेड़ा निवासी केश रामपाल अंधेरे का फायदा उठाकर भागा। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का बयान और बरामदगी।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार की रात को अपराधियों की धर पकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। थाना नवाबगंज पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे नहीं रुके और पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी कर दिया। जवाबी फायरिंग में दो लोगों के गोली लगी है। तीनों आरोपी ऑटो चालक की हत्या में भी शामिल थे और सभी शातिर किस्म के अपराधी हैं।

पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर का एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 12 बोर का एक खोखा कारतूस बरामद किया है। तीनों के पास से तमंचा का कारतूस भी बरामद हुए हैं।

महाराज सिंह पर तीन थानों में चार मामले दर्ज हैं, जबकि भारत सिंह और केश रामपाल पर भी एक-एक मामला दर्ज है। पुलिस अन्य थानों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।

#farrukhabad

Janta Ka Sach News