
आज दिनांक 08.10.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज *श्री सोमेन्द्र मीणा* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज *श्री सिद्धार्थ* के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात मय टीम द्वारा जनपद महराजगंज के कस्बा फरेंदा में लोगों को यातायात जागरूकता के नियमों के बारें में जागरूक किया गया।
ओवर स्पीडिंग के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जनपद महाराजगंज में फरेंदा-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर यातायात पुलिस द्वारा स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को रोक कर जागरूक किया गया तथा स्कूल/कॉलेज के छात्र और छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल में चलने वाले बसों का फिटनेस, बीमा, डी एल, CCTV कैमरा, सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि को चेक किया गया। वाहन चालकों को स्कूली बसों में CCTV कैमरा लगवाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा फायर गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एडबॉक्स लेकर चलने के लिए निर्देशित किया गया।
नियम विरुद्ध पाए गए वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
कुल 11 वाहनों का चालान कर 22000 का जुर्माना किया गया।


