Advertisement

दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक मगहर में स्वदेशी मेले का किया जाएगा आयोज


दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक मगहर में स्वदेशी मेले का किया जाएगा आयोजन।

दिनांक 09 अक्टूबर को अपराह्न 02:00 बजे स्वदेशी मेला का होगा उद्घाटन।

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर 08 अक्टूबर 2025उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया है कि सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनुभाग-2, उ0प्र0, लखनऊ एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग उ0प्र0 एवं यूी0पी0टी0पी0ए0 /यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 द्वारा दीपावली महापर्व के अवसर पर दिनांक 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक जनपदो में यू0पी0 इण्टरनेशनल ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये है। उक्त स्वदेशी मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटीकला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण उद्यमी महिला समूह उत्पाद), सी0एम0युवा, ओ0डी0ओ0पी0, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों व अन्य उत्पादकों को निःशुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त यू0पी0आई0टी0एस0-2025 में उ0प्र0 राज्य के जिन विभागों राज्य सरकार द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं/कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया था, के भी स्टॉल यथाउपलब्ध/यथा संभव लगवाया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम को उल्लास पूर्ण एवं रोचक बनाए जाने हेतु स्थानीय स्तर पर संस्कृति विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय एवं सहयोग से सामाजिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वदेशी मेले का उद्देश्य एवं स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार हेतु हस्तशिल्पियों एवं कारीगरों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराना, देशी उत्पादों की गुणवत्ता व विविधता का प्रदर्शन, उत्पादकों को सीधे उपभेक्ताओं से जोड़ना है।
आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन हेतु सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को व्यापार अवसर, स्थानीय कारीगरों की आय में वृद्धि एवं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करना है।
सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण करने हेतु पारंपरिक कला एवं शिल्प को जीवित रखना, हथकरघा, खादी व ग्रामोद्योग का विकास, स्थानीय सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करना है।
विशेष आर्थिक लाभ के लिए जीएसटी की दरों में विशेष कमी, दीपावली पर विशेष छूट एवं ऑफर, सीधे उत्पादक से खरीदारी का लाभ दिलाना है।
उन्होंने बताया कि उक्त स्वदेशी मेले का आयोजन दिनांक 09.10.2025 से 18.10.2025 के मध्य संत कबीर समाधि स्थल, मगहर, सन्त कबीर नगर में किया जायेगा। जिसका उद्घाटन दिनांक 09.10.2025 को अपरान्ह 02ः00 बजे से किया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 50 स्टॉल लगाये जायेगें। जिसमें स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जायेगा। जनपद के समस्त जनमानस से अनुरोध है कि उक्त मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर स्वदेशी उत्पादों को क्रय करें, जिससे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

Janta Ka Sach News