Advertisement

*बलिया-जनपद में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती*


*जनता का सच-समाचार(यू०पी०)बलिया*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मण्डल-प्रभारी,आजमगढ़-मण्डल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***********************
*बलिया-जनपद में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की होगी भर्ती*
*बलिया*-विभिन्न ब्लॉकों में भर्ती किया जाएगा जिसमे पंदह,नवानगर, सीयर,नगरा,रसड़ा,चिलकहर किसी भी ब्लॉक के बच्चे किसी भी ब्लॉक में आ सकते हैं यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट-2005-के तहत किया जाएगा विभिन्न विकास खण्डों में तिथिवार लगेगा शिविर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर, बिलथरारोड,रसड़ा ने बताया कि जनपद के विभिन्न विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बलिया जिले में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया गया हैं पंदह ब्लॉक 06व 07/10/2025,नवानगर 08व 09,अक्टूबर सीयर 10 व 11 अक्टूबर नगरा 17व 18 अक्टूबर रसड़ा- 21 व 22अक्टूबर चिलकहर- 23व 24अक्टूबर को (प्रत्येक विकास खंड में 02 दिन का भर्ती शिविर किया जाएगा डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती अधिकारी वि के सिंह गौतम ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है,जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाती है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर और ऑफिसर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 167.5 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटर पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्डों में निर्धारित शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 ऑनलाइन जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी जैसे बनारस में,लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों,मंदिरों,रेलवे मेट्रो,हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर ,अयोध्या मंदिर इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी की सुविधा मिलेगीजानकारी जिला सूचना अधिकारी बलिया

Janta Ka Sach News