Advertisement

उप काराग्रह मे शांति संदेश के साथ मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती


*उप काराग्रह मे शांति संदेश के साथ मनाई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी के उप कारागृह में जेलर सुखवीर सिंह के निर्देशन में कुशालगढ़ क्लब द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती स्टॉप ओर बंदियों के साथ मनाई गई। साथ ही कुशालगढ़ क्लब चेयरमैन राजा लक्ष्मी कांत शर्मा द्वारा बंदियों के साथ शांति पर चर्चा की गई। सभी बंदियों और स्टाफ ने शांति पर अपने अपने विचार रखे। क्लब चेयर मैन ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रकाश डाला और शांति के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इसी दौरान अंतराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत का लैपटॉप के माध्यम से असली शांति का वीडियो सुनाया गया। जिसमें प्रेम रावत ने कहा कि जिस शांति की तुम्हे तलाश है वो कही और नहीं अपने अंदर मौजूद है। जरूरत है उसे अपने अंदर तलाशने की। इस मौके पर जेलर सुखवीर सिंह ने भी दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डाला। राज विधा केंद्र के भरत भूषण ने भी शांति पर संक्षिप्त जानकारी दी और प्रेम रावत जी के बारे में बताया। अंत में सभी बंदियों को धार्मिक पुस्तक वितरित कि गए।
इस मौके पर जेलर सुखवीर सिंह,क्लब चेयर मैन राजा लक्ष्मीकांत शर्मा, क्लब के वरिष्ठ सदस्य राधामोहन अग्रवाल,राज विद्या केंद्र से भरत भूषण,जेल स्टाफ सहित बंदी मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News