
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता ka सच। 📰 समाचार
भगवानपुर पूर्वी में दशहरे पर भव्य मेला का आयोजन
संत कबीर नगर। दशहरे के शुभ अवसर पर भगवानपुर पूर्वी स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा ग्राम प्रधान विजय शंकर राय के देखरेख में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों व आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
मेले में श्रद्धालु व आगंतुकों ने न केवल मां दुर्गा के दर्शन किए, बल्कि विभिन्न दुकानों से खरीदारी कर मेले का आनंद भी उठाया। पूरे क्षेत्र में मेले का उल्लासमय वातावरण देखने को मिला।
👉 यह आयोजन सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


