
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। । ✍️ समाचार रिपोर्ट :
धोबखरा में माता रानी के दरबार में हवन व कन्या पूजन सम्पन्न
आज धोबखरा गांव स्थित जगज्जननी मां जगदंबा के दरबार में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष देवेश कुमार पाण्डेय के देखरेख में हवन एवं कन्या पूजन का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में माता रानी के भक्तगण उपस्थित रहे और मां की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में आस्था और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।


