*अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन*
🤝🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥
🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥🤝
*अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दानिश सिद्दीकी के साथ खास मुलाकात की और उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी पद ग्रहण कर आगे की रणनीति बनाई गई*
प्रदेश महामंत्री फ़राज़ खान व वरिष्ठ प्रदेश सचिव अब्दुल नासिर को बनाया गया ज़िला महा सचिव सैफ अली दुर्रानी को जनपद बहराइच बनाया गया है जिस में अन्य पदाधिकारी की सूची तैयार कर आगे संगठन का कारभार संभाल कर पत्रकार के हितों के बारे में बात की गई जिसमें पत्रकार का शोषण हर जगह हर जिले में किया जा रहा है जिसमें पत्रकारों को सदस्या दिला कर पत्रकार एकता का लक्ष्य है हमारा पत्रकार अगर संगठित रहेगा तो पत्रकारों को संरक्षण प्राप्त होगा और जो पत्रकारों के साथ अत्याचार हो रहे हैं उसे पर अंकुश लगाया जाएगा पत्रकार साथी के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पत्रकारों की कई अन्य मांगे हैं जिनको प्रमुखता से लेकर संगठन के माध्यम से देखा जाएगा और संगठन का पहला लक्ष्य रहेगा पत्रकार का संरक्षण क्योंकि हाल ही में देखा गया है कि पत्रकारों को कई अन्य मामलों में फर्जी मुकदमा में फसाया जा रहा है संगठन का मुख्य उद्देश्य यही है की पत्रकार के हित की बात करना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि वही समाज और सत्ता के बीच पुल का काम करते हैं। पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ मानी जाती है, लेकिन पत्रकारों को कई चुनौतियों और ख़तरों का सामना करना पड़ता है। उनके हित की बात इन पहलुओं में की जा सकती है:
1. सुरक्षा का अधिकार –
पत्रकारों को सच्चाई सामने लाने पर धमकियों, हमलों और झूठे मुक़दमों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए सुरक्षा और कानूनी संरक्षण बेहद ज़रूरी है।
2. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता –
पत्रकार पर किसी राजनीतिक, कॉर्पोरेट या आपराधिक दबाव के बिना रिपोर्टिंग करने की आज़ादी होनी चाहिए। सेंसरशिप और डर के माहौल से पत्रकारिता का मूल्य कमज़ोर होता है।3. आर्थिक स्थिरता –
कई पत्रकार अस्थायी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं, जिनके पास उचित वेतन, बीमा या पेंशन जैसी सुविधाएँ नहीं होतीं। पत्रकारों के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना उनके हित में है।4. सामाजिक सम्मान –
पत्रकार का काम सिर्फ़ ख़बर लिखना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है। उनके प्रति सम्मान और भरोसा समाज में बना रहना चाहिए।
5. प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता –
तेज़ी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारों को नई तकनीक, डेटा जर्नलिज़्म और साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण मिलना चाहिए ताकि वे और मज़बूत भूमिका निभा सकें।
👉 कुल मिलाकर, पत्रकारों के हित की बात करना लोकतंत्र, जनता और सच की रक्षा करना है।
रिपोर्ट एडिटर अब्दुल नासिर


