थाना कैसरगंज के गोड़हिया नं.04 में चाचा द्वारा अपनी भतीजी पर जान से मारने की नीयत से हमला करने व सोशल मीडिया पर उक्त घटना से सम्बन्धित प्रसारित भ्रामक खबर के खण्डन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज श्री रवि खोखर की बाइट…
– कल दिनांक 27.09.2025 को ग्राम गोड़हिया नं. 04 मजरा नवैनयापुरवा अन्तर्गत थाना कैसरगंज में एक महिला के ऊपर उसके चाचा व उसके दोस्त के द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किया गया जिसके सम्बन्ध में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, दोनों व्यक्ति पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। चोटिल महिला का इलाज सीएचसी कैसरगंज में कराने के उपरान्त उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया जहाँ महिला का इलाज सुचारु रूप से चल रहा है व स्थिति ठीक है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर महिला की मृत्यु की भ्रामक खबर चलाई जा रही है जो कि पूर्णतया गलत व भ्रामक है, बहराइच पुलिस प्रसारित भ्रामक खबर का खण्डन करती है।
#Update #UPPolice #police #uppolicenews #sp #reel #foryou #viral #nanpara #live_official_qadri_news_ #bikereels #official_qadri_news_ #loqnews_new #yogi #modi #DM #SDM #Co #short #bikerally #nanpara #bahraich #UPNews @highlight



