
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
धोबखरा गांव में जगज्जननी जगदम्बा की पट्टी खोली गई
संत कबीर नगर। दिनांक 27 सितम्बर 2025 को धोबखरा गांव में धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ जगज्जननी जगदम्बा की आंख की पट्टी खोली गई। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
माता जी की पट्टी खोलने का सौभाग्य शिवनाथ पाण्डेय, हरिवंश पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, गणेश पाण्डेय और शिवानंद पाण्डेय को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 21 के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी नागादास प्रधान शेषनाथ यादव रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।


