
रिपोर्टर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच। 📰 ब्रेकिंग न्यूज
संत कबीर नगर। नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुख्लिशपुर स्थित लीलावती अस्पताल में डॉ. बुद्धि सागर के देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चौहान और भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह रहीं।
दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। आयोजकों व अतिथियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज सेवा का प्रेरणादायक कार्य बताया।


