Advertisement

मिशन शक्ति के तहत कारागार में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम जनता का सच समाचार पत्र स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर 

मिशन शक्ति के तहत कारागार में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम जनता का सच समाचार पत्र स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर

बहराइच 26 सितम्बर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी व प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक नारायण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में महिला थाना व को. देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा जिला कारागार बहराइच में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कारागार में निरुद्ध महिलाओं से उनकी समस्याओं को सुनते हुये समस्याओं को नोट किया गया तथा मिशन शक्ति के तहत उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित से वार्ता की गई व शासन द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं आदि के बारे में बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013, दहेज निषेध अधिनियम 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों आदि के बारे में जागरूक भी किया गया।

 

Janta Ka Sach News