प्रधानमंत्री के जीवन दर्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री ने किया अवलोकन
प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने देश को प्रदान की नई दिशा: सूर्य प्रताप शाही
![]()
हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर
बहराइच 20 सितम्बर। मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित धरना स्थल पर सूचना विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 15 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों गौरव वर्मा, राहुल राय व अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन के साथ चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रभारी मंत्री श्री शाही ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कृतियों से जहां देश वासियों को प्रेरणा मिलती है वहीं प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व से देश विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री के विजन और सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुँचाने के लिए सूचना विभाग द्वारा लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने आमजन व छात्र-छात्राओं से अपील की है कि चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व के साथ-साथ केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरान्त प्रभारी मंत्री ने कपूरथला स्थित आडोटोरियम में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में सम्मलित हुए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।



हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर