Advertisement

शिक्षक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन 06 नवम्बर तक

 खण्ड शिक्षक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए आवेदन 06 नवम्बर तक
बहराइच 20 सितम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए 30 सितंबर को सार्वजनिक नोटिस जारी होगा। 15 अक्टूबर को समाचार पत्रों में नोटिस का प्रथम पुनर्प्रकाशन तथा 25 अक्टूबर को इसका द्वितीय पुनर्प्रकाशन होगा। फार्म 18 या 19 में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 नवंबर तथा 20 नवंबर को पांडुलिपियों की तैयारी व निर्वाचन नामावलियों का मुद्रण होगा। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 25 नवंबर को होगा। दावंे-आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक है। 25 दिसम्बर तक दावें-आपत्तियों का निस्तारण होगा और अनुपूरक सूची तैयार कर मुद्रित की जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर, 2025 को होगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
तहसीलों में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच 20 सितम्बर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये गये। तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 23 में 03, नानपारा में 29 में 04, कैसरगंज में 25 में 04, पयागपुर में 33 में 08, मिहीपुरवा(मोतीपुर) में 21 में 02 तथा तहसील महसी में 68 में 05 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।

Janta Ka Sach News