
रिपोर्टर अमृत कुमार पांडे जनता का सच
नाथनगर: धोबखरा में दिनदहाड़े चोरी, चोर 8 हजार रुपये नगद लेकर फरार
नाथनगर 14 सितम्बर:
नाथनगर प्रखंड अंतर्गत धोबखरा गांव में शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे चोरी की एक घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चोर मौका पाकर घर में घुस गया और वहां रखे करीब 8,000 रुपये नगद लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ICR की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
पुलिस का कहना है कि चोर की तलाश जारी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके के लोग डरे हुए हैं और पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
प्रभारी चौकी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


