
कैम्पियरगंज, गोरखपुर।तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।मौके पर तहसीलदार नरेंद्र कुमार नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह,हंसराज,राजस्व निरीक्षक अनिल,भगवंत प्रसाद,अरविंद यादव,रमाशंकर, जड्डू सिंह,लेखपाल तारा चंद यादव,गिरिजा दत्त पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है।बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने नए अधिवक्ता चैम्बर की रात्रि कालीन सुरक्षा हेतु सुरक्षाकर्मी की तैनाती किये जाने संबंधी प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया जिसपर थानाध्यक्ष कैम्पियरगंज को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।


