Advertisement

कैंपियरगंज तहसील पर विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार यादव पर कुछ अज्ञात लोगों ने बीच चौराहे पर हमला बोलते हुए जान से मारने की नियत से उनके कनपटी पर पिस्टल लगा दिए।


कैंपियरगंज तहसील पर विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार यादव पर कुछ अज्ञात लोगों ने बीच चौराहे पर हमला बोलते हुए जान से मारने की नियत से उनके कनपटी पर पिस्टल लगा दिए। अधिवक्ता मनोज भयंकित होकर बेहोश हो गए। होश में आने पर उन्होंने s s p महोदय गोरखपुर को फोन पर जानकारी दी। तत्काल कार्यवाही तथा पुलिस की तत्परता से अपराध में सम्मिलित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है अन्य दो लोग अपने हथियार छुपाने में कामयाब हो गए। यह घटना दोपहर 11.30 बजे कैंपियरगंज मुख्य चौराहे की है। जहां घटना को अंजाम देते हुए लोगों को चौराहे के बहुत से लोगों ने देखा है। मुख्यमंत्री महोदय के गृहजनपद में बिना किसी वजह के अपराधियों द्वारा इस प्रकार की वारदातों को बेखौफ अंजाम देना काफी दुस्साहस पूर्ण है। उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके ऊपर f i r भी दर्ज कर लिया गया है।

Janta Ka Sach News